डियर पार्क

  • क्षेत्रफल : 200 एकड़
  • एंट्री फीस : कोई फीस नहीं
  • मेट्रो : आर. के. पुरम और आई. आई. टी. मेट्रो स्टेशन
डियर पार्क दिल्ली के हौज़ ख़ास क्षेत्र में स्थित एक हरा भरा पार्क है। इसमें मुख्य रूप से हिरण, बत्तख़, खरगोश, नीलगाय और कई अनेक पशु-पक्षी मौजूद हैं तथा इसके साथ ही इसमें झील, फ़व्वारा, गुलाब उद्यान और संलग्न हुए कई पुराने स्मारक विरासतें भी मौजूद हैं। इसे आदित्य नाथ झा(पद्म विभूषण से सम्मानित) के नाम से भी पुकारा जाता है। 
हौज़ ख़ास में स्थित इस पार्क के चार अलग-अलग भाग हैं यानी रोज़ गार्डन, डियर पार्क, फाउन्टेन, डिस्ट्रिक्ट पार्क। यह नई दिल्ली के सबसे बड़े हरित क्षेत्रों में से एक है। इसे दिल्ली प्रदेश का फेफड़ा अथवा लंग्स भी कहा जाता है जो पूरे दिल्ली को साँस लेने में मदद करती है। यह पार्क कई सारे पशु और पक्षियों का घर है और इस घर में न जाने कितने सारे पेड़ पौधें हैं जो इसके लुक को एक जंगल जैसा बना देता है। अगर आप भी प्राकृतिक चीज़ों को पसंद करते हैं और घूमने का शौक रखते हैं तो आपको यहाँ बहुत अच्छा लगने वाला है। यहाँ आप अपने साथियों के साथ आराम से दिन बिताने के लिए आ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top